राम से बड़ा राम का नाम - महात्मा कल्पना बाई जी

मानव उत्थान सेवा समिति के प्रणेता परमपूज्य सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित सद्भावना संत सम्मेलन का कार्यक्रम पारसी पंचायत रोड अंधेरी पूर्व में रविवार 8 मार्च को संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम में आए संत महात्माओं ने भक्त समाज को संबोधित किया वसई से पधारे पूज्य महात्मा आचार्यानंद जी ने भक्तों को आत्मज्ञान प्राप्त कर सच्चे सद्गुरु की सेवा करनी चाहिए कहा।

मुंबई आश्रम प्रभारी पूज्य महात्मा कल्पना बाई जी ने भक्त समाज को संबोधित करते हुए कहा कि "राम से बड़ा राम का नाम" रामचरितमानस की चौपाई का वर्णन करते हुए कहा राम एक तापस तिय तारी। नाम कोटि खल कुमति सुधारी॥

नाम का प्रताप ही संसार के सब भयों का नाश करने वाला है सच्चे भक्त को आत्मज्ञान के द्वारा उस सच्चे नाम को जानना है जो भगवान का सच्चा नाम है।

पूज्य महात्मा अंबालिका बाईजी ने कार्यकर्ताओं एवं भक्तों को समय-समय पर संत सम्मेलन का आयोजन करने की प्रेरणा करते हुए, होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन के सफल आयोजन पर मानव सेवा दल और शाखा कार्यकर्ताओं के साथ युथ संगठन के बच्चों को आशीर्वाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Tamasha World HD premier on &pictures HD

Powerful, Soulful & Artistic #SMWMumbai

Oh My Merry Mantra