ILSKCOM–2026 का NMIMS, शिरपुर परिसर में सफलतापूर्वक समापन
शिरपुर, जून 2026: एसवीकेएम के नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (एनएमआईएमएस), डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी, शिरपुर परिसर ने केंद्रीय पुस्तकालय तथा खोन केन विश्वविद्यालय, थाईलैंड के सहयोग से 12–13 जून 2026 को International Library Symposium on Knowledge and Communication (ILSKCOM–2026) का सफल आयोजन किया। “Transforming Knowledge Frontiers: Artificial Intelligence (AI) and Open Access (OA) for Sustainable Library Development” विषय पर आधारित इस दो दिवसीय संगोष्ठी में भारत एवं विदेशों से पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मंच ने ज्ञान-विनिमय, अकादमिक संवाद तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दिया। संगोष्ठी में भारत एवं विदेशों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम को अत्यंत उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हुआ, जिसमें कुल 305 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की तथा 135 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। तकनीकी सत्रों में Artificial Intelligence (AI), Open Access (OA), Digital Transformation, Kno...